Skip to main content

कहाँ खो गए रास्तें

This verse is dedicated to a person whom i spent very very wonderful time with and whom i have loved very much.Sometimes life has something else in store, so not necessary that there will always be same kind of time.

कहाँ खो गए वोह रास्ते,
साथ चले थे हम हस्ते हस्ते!

वोह शख्स शायद मेरा ही अक्स था,
इश्क में जिसके मैं मदमस्त था!
कई जन्मो का नाता था कोई,
लगता था अपना हमसफ़र,हमराही वोही!

चिलचिलाती धूप में धडधडाती मोटरबाइक पे,
काँधे पे रखा सर, शीतल छाया सा लगता,
तू नहीं, तो छाया में भी, दिल सताया सा लगता!

याद है बरसात में टपकती टपरी,
हर पल में भरी बातें, चाय और मठरी,
अब बरसात थम गयी, दिल गीला है और हर पल सूखा;
तुझे अब भी उस टपरी पे याद करता हूँ,
बस अब सूखे पल दिल में डुबो के खाता हूँ!

याद है गणपति-मंदिर की सीढ़ी पे तेरा सारथि और मेरा पार्थ बनना
फिर घर-ऑफिस के कुरुक्षेत्र में लड़े युद्ध पर चर्चा करना
या फिर गोल-गप्पे खिला कर मुझ पर कभी-कभी खर्चा करना,
अब तू नहीं तो, मंदिर में गणपति भी मुझे अनजाना ,पराया,पथराया सा लगता है,
गोलगप्पे का पानी क्यूँ आँखों में उतर आया सा लगता है!

याद है गुल बिजली में दिया जला ,
तेरी गोद में सर रख गाने सुनना,
हाथ पकड़, बंद आँखों में हज़ारों खवाब बुनना,
तू नहीं, तो बंद दीवारों में अब तो सिर्फ तेरी गूँज बाकी है
खवाब जल गए, अब तो सिर्फ राख बाकी है!

याद है सिग्रेट के धुएं में; तेरी न पीने की वोह कसमे झूठी,
किताबो में खुद को ढूँढती, दुनिया से तेरी आँखें थी रूठी!
रूठी आँखों ने जाने क्यूँ मुझे प्यार दिया,
जाने क्यूँ तुने अपने ज़हन का सिर्फ मुझे ही दीदार दिया!

याद है रातो में लैपटॉप पे मूवी देखना,
बतियाना,छेड़ना और पहेलिया सुलझाना,
पहेलियाँ तो सुलझ गयी, पर अब दिल चाहता है सिर्फ तेरी यादों में उलझना!


याद है तेरे नखरे, हर बात पे तुझे पुचकारना,
तेरे गुस्से को झेलना, सीने से लगा तुझे सुलाना,
दिल हो या पैर, तेरे हर दर्द को दूर करना
प्यार से घंटो, सर की मालिश करना,
या फिर दोपहर में पीठ पे खारिश करना,
अब तू नहीं, पर दर्द दिल में घर कर गया हैं!

नहीं जानता की ऐसा हमेशा क्यूँ होता है,
जिसे दिल में छुपा के रखो, वोही खोता है!
फिर भी न कोई सिला है, न कोई शिकायत
तू जहा रहे, खुश रहे, बस यही मेरी मन्नत!

Popular posts from this blog

आँखों की सलाईयाँ

सर्द राहो पे अरसे से चलते हुए, जब मेरे विश्वास की ठिठुरन बढ़ी, तभी होसलो की कोहरायी धूप ने मुंडेर पे होले से दस्तक दी | धूप देख, फिर से रूह  में अरमानो की बदली छाई, शितिलता की चट्टानें तोड़, हिम्मत की कुछ लहरें आई ! चलो आज फिर आँखों की सलायीयों में   कुछ लाल, पीले, हरे ख्वाब बुने, आज फिर रंगीन ऊनी गोलों में उस अंतहीन बेरंग गगन से लुकाछिपी खेले ! गयी सर्दी में ख्वाबो का स्वेअटर अधूरा रह गया था आस्तीनों पे कुछ धारीदार इच्छाएं उकेरी थी, कांधे पे कुछ लोग पिरोये थे, हलके रंग से थोडा प्यार बुना था और रुमनियात में भी कुछ फंदे डाले थे| इस मौसम में जब ट्रंक खोला तो देखा, स्वेअटर में से कुछ रिश्ते उधड गए है, दर्द के कुछ काले गहरे दाग छ़प गए है, अकेलेपन की धूल,स्वेअटर पे चढ़ी बैठी है| हर जाड़े,गए मौसम के कुछ लत्ते सुकून दे जाते हैं, वोह उधडे रिश्ते,वोह बिखरे लोग बड़े याद आते हैं, देख उन्हें आँखें नम अंगार बरसाती है, क्यूँ यह सर्दी ह...

शरद का इंतज़ार

गए हफ़्ते बारिश की बूँदों को अलविदा कहा!! वक़्त ज़रा तनहाइयों में गुज़रा सूनि आँखों में शरद का रास्ता देख रहा था... कल रात दूधिया चाँदनी और बादामी रात में यादों के मीठे चावल पकाकर   बालकनी में रखे भी थे  पर.. सुबह की चीख़ती रोशनियों ने जब ज़ोर से दस्तक दी.. तो शरद की झूठी खीर को चखना भूल गया... पर  क्या हुआ शाम तो फिर भी आएगी,  दिन भर चाँद और शरद दोनो का बालकनी में इंतज़ार रहेगा... 

Happy 3rd wedding anniversary

It has been an occasion of 3rd anniversary of our marriage. Though i am in SanDiego on an official trip, but i could not resist to miss my family back in India. Preeti, my loving wife has changed me somewhat since marriage. I dedicate this poem to her dedication to our relationship, her devotion to family and raising my son Agasyta :) Love you biwi .. मस्तानो के झुण्ड में हम भी मस्ताने हो के थे चले  जवानी के जोश में दुनिया से बेगाने हो के थे चले  आँधियों से झूझते, धोरों में मज़ार होने को थे चले  फिर न जाने कहाँ से लाल ओढनी में सजे तुम आये चले तुम चले आये, तो तपिश से पहली फ़ुहार हम बन चले  तुम आये तो उजाड़ से हम बाजार भी बन चले तुम आये तो बेजार से सदाबहार बन चले ऐे मेरे हमदम यूँ ही साथ देना अब बस , हम अब तो तेरी मन्नतो के ख़रीददार भी है बन चले !! Happy anniversary  Preeti Rajawat