Skip to main content

आँखों की सलाईयाँ

सर्द राहो पे अरसे से चलते हुए,
जब मेरे विश्वास की ठिठुरन बढ़ी,
तभी होसलो की कोहरायी धूप ने
मुंडेर पे होले से दस्तक दी |



धूप देख, फिर से रूह  में
अरमानो की बदली छाई,
शितिलता की चट्टानें तोड़,
हिम्मत की कुछ लहरें आई !



चलो आज फिर आँखों की सलायीयों में  
कुछ लाल, पीले, हरे ख्वाब बुने,
आज फिर रंगीन ऊनी गोलों में
उस अंतहीन बेरंग गगन से लुकाछिपी खेले !



गयी सर्दी में ख्वाबो का स्वेअटर अधूरा रह गया था
आस्तीनों पे कुछ धारीदार इच्छाएं उकेरी थी,
कांधे पे कुछ लोग पिरोये थे,
हलके रंग से थोडा प्यार बुना था
और रुमनियात में भी कुछ फंदे डाले थे|



इस मौसम में जब ट्रंक खोला तो देखा,
स्वेअटर में से कुछ रिश्ते उधड गए है,
दर्द के कुछ काले गहरे दाग छ़प गए है,
अकेलेपन की धूल,स्वेअटर पे चढ़ी बैठी है|


हर जाड़े,गए मौसम के कुछ लत्ते सुकून दे जाते हैं,
वोह उधडे रिश्ते,वोह बिखरे लोग बड़े याद आते हैं,
देख उन्हें आँखें नम अंगार बरसाती है,
क्यूँ यह सर्दी हर बार इतना दिल सुलगाती है|


पर क्या यह सिर्फ आज का सवाल है,
यह तो हर साल,दिल का बवाल है
तो क्यूँ ना फिर से नए रास्ते चुने,
क्यूँ ना फिर आती ऋतू की फरमाइश भी सुने,
चलो आँखों की सलायीयों में फिर,
कुछ लाल, हरे, पीले ख्वाब बुने|




Comments

  1. आपके ख्वाब हकीकत में बदलें. स्वागत.

    सदाबहार देव आनंद

    ReplyDelete
  2. bohot hi sundar rachna hai..... must say ... u r really very creative :)
    keep writing :)

    ReplyDelete
  3. "तो क्यूँ ना फिर से नए रास्ते चुने,
    क्यूँ ना फिर आती ऋतू की फरमाइश भी सुने,
    चलो आँखों की सलायीयों में फिर,
    कुछ लाल, हरे, पीले ख्वाब बुने|"

    waah
    bahut sundar
    padhkar achha laga

    aabhaar

    ReplyDelete
  4. अनूठे बिम्बों से सजी बहुत सुंदर रचना - अश्वनी जी बधाई

    ReplyDelete
  5. mai abhibhoot hua aap sabhi rachnakaaro dwara protsahaan paakar..tahe-dil se shukriya!

    ReplyDelete
  6. सुन्दर भावाभिव्यक्ति...
    हिन्दी ब्लाग जगत में आपका स्वागत है, कामना है कि आप इस क्षेत्र में सर्वोच्च बुलन्दियों तक पहुंचें । आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके अपने ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या बढती जा सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको मेरे ब्लाग 'नजरिया' की लिंक नीचे दे रहा हूँ आप इसका अवलोकन करें और इसे फालो भी करें । आपको निश्चित रुप से अच्छे परिणाम मिलेंगे । धन्यवाद सहित...
    http://najariya.blogspot.com/

    ReplyDelete
  7. इस सुंदर से चिट्ठे के साथ आपका हिंदी ब्‍लॉग जगत में स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

शरद का इंतज़ार

गए हफ़्ते बारिश की बूँदों को अलविदा कहा!! वक़्त ज़रा तनहाइयों में गुज़रा सूनि आँखों में शरद का रास्ता देख रहा था... कल रात दूधिया चाँदनी और बादामी रात में यादों के मीठे चावल पकाकर   बालकनी में रखे भी थे  पर.. सुबह की चीख़ती रोशनियों ने जब ज़ोर से दस्तक दी.. तो शरद की झूठी खीर को चखना भूल गया... पर  क्या हुआ शाम तो फिर भी आएगी,  दिन भर चाँद और शरद दोनो का बालकनी में इंतज़ार रहेगा... 

Happy 3rd wedding anniversary

It has been an occasion of 3rd anniversary of our marriage. Though i am in SanDiego on an official trip, but i could not resist to miss my family back in India. Preeti, my loving wife has changed me somewhat since marriage. I dedicate this poem to her dedication to our relationship, her devotion to family and raising my son Agasyta :) Love you biwi .. मस्तानो के झुण्ड में हम भी मस्ताने हो के थे चले  जवानी के जोश में दुनिया से बेगाने हो के थे चले  आँधियों से झूझते, धोरों में मज़ार होने को थे चले  फिर न जाने कहाँ से लाल ओढनी में सजे तुम आये चले तुम चले आये, तो तपिश से पहली फ़ुहार हम बन चले  तुम आये तो उजाड़ से हम बाजार भी बन चले तुम आये तो बेजार से सदाबहार बन चले ऐे मेरे हमदम यूँ ही साथ देना अब बस , हम अब तो तेरी मन्नतो के ख़रीददार भी है बन चले !! Happy anniversary  Preeti Rajawat