Skip to main content

खालीपन

I wrote this verse some years ago on the request of one of dear friend.Today i am sharing with you all here.


खाली सा आसमान  था,
खाली सा एक मंज़र,
उस खालीपन में हर पल भी,
खाली सा हो रहा था|

उस मंज़र के खालीपन  को
समेटती मेरी आँखें मानो,
एक अँधा कुआँ सा था |

ना कोई आवाज़ थी,
ना कोई हलचल,
ऐसे में तो सन्नाटा भी सो रहा था|

उस सन्नाटे ने,
उस ख़ामोशी ने,
उस खालीपन ने ,
ना जाने कब,
मेरी आँखों में पनाह पा ली|

ना कोई कुछ कहता ,
ना कोई कुछ मांगता ,
आँखें  ..
आँखें तो बस मंज़र को निशब्द हो कर ताकती रहती|

फिर वोह एक पल आया,
जब एक आइना सामने  आ  गया ,
कुछ अन्दर कैद  था ,
हुबहू मुझ जैसा,
पर ना जाने क्यों बिलखने और बिखरने को तैयार |

आँखें बस उस एक साए को ना समां पायी ,
शायद जिसने सबको समां लिया,
वोह खुद ही की गहराई में डूब रही थी,

खुद ही की ख़ामोशी में बहरा गयी थी,
अंधे कुए में भी ना जाने कैसे पानी सा आ गया |

जो कुछ था बहने लगा
खालीपन,
सन्नाटा,
और ख़ामोशी सब कोई रुकसत करने लगे |

पर फिर भी आँखों में ,
उस अक्स के लिए जगह कम पड़ गयी ,
वोह पनाह नहीं पा सकी|

आँखें अब भी आइने में ताक रही हैं,
सन्नाटा,ख़ामोशी और खालीपन ने भी,
मुझे खाली कर डाला;
जो कुछ पल के लिए हमसाये बने,फिर वोह भी अकेला छोड़ चले,

और साया, साया कभी अपना हुआ ही नहीं |

समझ नहीं आता कैसे खुद को खुदी करू ,

खुदाई से मिल गया हूँ, पर खुदी को फिर भी नहीं,
ये जहाँ और यह लोग ,
ये कायदे क़ानून ,
ये रसमें,कसमें, वादे ,
ये प्यार,धोखे,रिश्ते नाते ,
ये पाप और पुण्य ,
यह ईश्वर और यह इंसानियत ,
सब तो आजमा लिया फिर भी,मैं पूरा क्यूँ नहीं हुआ ???

पर हाँ ख़त्म होता लम्हा शायद मुझे समझ रहा है,
इसीलिए तो इंतेज़ार ज़ारी है पूरा होने का |

Comments

  1. आपके ब्लॉग पर आकर अच्छा लगा. कृपया यहाँ भी आयें और इसके समर्थक बन कर हिंदी का मान बढ़ाये. हम आपका इंतजार करेंगे.
    http://uttarpradeshbloggerassociation.blogspot.com इस सामुदायिक ब्लॉग का लेखक भी बने, हमें मेल करे. indianbloger@gmail.com

    समय मिले तो एक बार मेरे घर में भी घूम जाएँ . मेरा पता है. http://blostnews.blogspot .कॉम

    हम आपका इंतजार करेंगे.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आँखों की सलाईयाँ

सर्द राहो पे अरसे से चलते हुए, जब मेरे विश्वास की ठिठुरन बढ़ी, तभी होसलो की कोहरायी धूप ने मुंडेर पे होले से दस्तक दी | धूप देख, फिर से रूह  में अरमानो की बदली छाई, शितिलता की चट्टानें तोड़, हिम्मत की कुछ लहरें आई ! चलो आज फिर आँखों की सलायीयों में   कुछ लाल, पीले, हरे ख्वाब बुने, आज फिर रंगीन ऊनी गोलों में उस अंतहीन बेरंग गगन से लुकाछिपी खेले ! गयी सर्दी में ख्वाबो का स्वेअटर अधूरा रह गया था आस्तीनों पे कुछ धारीदार इच्छाएं उकेरी थी, कांधे पे कुछ लोग पिरोये थे, हलके रंग से थोडा प्यार बुना था और रुमनियात में भी कुछ फंदे डाले थे| इस मौसम में जब ट्रंक खोला तो देखा, स्वेअटर में से कुछ रिश्ते उधड गए है, दर्द के कुछ काले गहरे दाग छ़प गए है, अकेलेपन की धूल,स्वेअटर पे चढ़ी बैठी है| हर जाड़े,गए मौसम के कुछ लत्ते सुकून दे जाते हैं, वोह उधडे रिश्ते,वोह बिखरे लोग बड़े याद आते हैं, देख उन्हें आँखें नम अंगार बरसाती है, क्यूँ यह सर्दी ह...

शरद का इंतज़ार

गए हफ़्ते बारिश की बूँदों को अलविदा कहा!! वक़्त ज़रा तनहाइयों में गुज़रा सूनि आँखों में शरद का रास्ता देख रहा था... कल रात दूधिया चाँदनी और बादामी रात में यादों के मीठे चावल पकाकर   बालकनी में रखे भी थे  पर.. सुबह की चीख़ती रोशनियों ने जब ज़ोर से दस्तक दी.. तो शरद की झूठी खीर को चखना भूल गया... पर  क्या हुआ शाम तो फिर भी आएगी,  दिन भर चाँद और शरद दोनो का बालकनी में इंतज़ार रहेगा... 

Happy 3rd wedding anniversary

It has been an occasion of 3rd anniversary of our marriage. Though i am in SanDiego on an official trip, but i could not resist to miss my family back in India. Preeti, my loving wife has changed me somewhat since marriage. I dedicate this poem to her dedication to our relationship, her devotion to family and raising my son Agasyta :) Love you biwi .. मस्तानो के झुण्ड में हम भी मस्ताने हो के थे चले  जवानी के जोश में दुनिया से बेगाने हो के थे चले  आँधियों से झूझते, धोरों में मज़ार होने को थे चले  फिर न जाने कहाँ से लाल ओढनी में सजे तुम आये चले तुम चले आये, तो तपिश से पहली फ़ुहार हम बन चले  तुम आये तो उजाड़ से हम बाजार भी बन चले तुम आये तो बेजार से सदाबहार बन चले ऐे मेरे हमदम यूँ ही साथ देना अब बस , हम अब तो तेरी मन्नतो के ख़रीददार भी है बन चले !! Happy anniversary  Preeti Rajawat