Skip to main content

विद्यालय

आफिस के एयर कंडीशंड केबिन से इस बार वक्त मिला तो,
अपने प्राईमरी स्कूल के बरामदों में फ़िर झाँका|

प्रान्गड़ अब मेरे जमे और मजबूत पैरो के लिए छोटा लगा,
दोपहर में थपकी देता गरम झोंका अपना सा लगा |


कक्षा के बाहर नहे हाथ उठाये,
दो आँखें और एक शरारती मुस्कराहट पहचानी सी लगी !!


चस्मा उतारा, जेबे टटोली, कुरता झाडा
पता चला मैंने उसे खो दिया,

कब?? कहाँ ?पता नही !

फ़िर से उस हाथ उठाये चेहरे में झाँका
अरेयह तो वोही शरारत और मासूमियत थी
जिसे मैं गुमा आया था |


बरसो बाद उस खोयी मासूमियत को देख
पलकों पे बदली छा गई ,
आँखें डबडबायी तो कुछ कंकर झड़ के रह गए बस ,
कंक्रीट के जंगल में रह कर शायद सब पथरा गया था!

मैं गूढ़ तो बन गया पर शायद गहरायी सारा पानी पी गई,
अन्दर पानी खत्म था अब या सब बर्फा गया था
क्यूंकि ना लहरें उठती है अब और ना ही वोह तपन थी !!

बरगद के नीचे मोरल साइंस की कक्षा लग रही थी,
कोहरायी सी बच्चो की गूँज दूर से ही सुनाई रही थी,
हर गूँज में इंसानियत का एक सबक था,
हर गूँज अन्दर जमी बर्फ को छलनी कर रही थी
शायद अब कुआ भर जाए और सूखी आँखों पे कुछ बूँदें पड़ जाएँ!

ये मेरा विद्यालय है,
जीवन के मूल्यों का बीज इसी ने मेरे अन्दर डाला,

भीड़ को देख मैं भी प्रक्टिअल आदमी तो बन गया
पर बचपन में पढ़े पन्ने ही आज भी सुकून देते है,

पन्नो को रोजमर्रा में लिखने की कोशिश तो बहुत की
पर कभी अपनों की पहाड़ जैसी उम्मीदों ने,
तो कभी सिस्टम की शिथिलता ने थका डाला

श्याही सूख गई थी , मैं भी थक गया था,
पर आज फ़िर
से नया अंकुर फूटा है,
पुराने पन्नो को फ़िर से दोहराया है
विद्यालय ने मिटटी से मुझे फ़िर इंसान बनाया है!!

Comments

  1. nice one ashwani.. btw mujhe kuch kuch word thode difficult lage..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आँखों की सलाईयाँ

सर्द राहो पे अरसे से चलते हुए, जब मेरे विश्वास की ठिठुरन बढ़ी, तभी होसलो की कोहरायी धूप ने मुंडेर पे होले से दस्तक दी | धूप देख, फिर से रूह  में अरमानो की बदली छाई, शितिलता की चट्टानें तोड़, हिम्मत की कुछ लहरें आई ! चलो आज फिर आँखों की सलायीयों में   कुछ लाल, पीले, हरे ख्वाब बुने, आज फिर रंगीन ऊनी गोलों में उस अंतहीन बेरंग गगन से लुकाछिपी खेले ! गयी सर्दी में ख्वाबो का स्वेअटर अधूरा रह गया था आस्तीनों पे कुछ धारीदार इच्छाएं उकेरी थी, कांधे पे कुछ लोग पिरोये थे, हलके रंग से थोडा प्यार बुना था और रुमनियात में भी कुछ फंदे डाले थे| इस मौसम में जब ट्रंक खोला तो देखा, स्वेअटर में से कुछ रिश्ते उधड गए है, दर्द के कुछ काले गहरे दाग छ़प गए है, अकेलेपन की धूल,स्वेअटर पे चढ़ी बैठी है| हर जाड़े,गए मौसम के कुछ लत्ते सुकून दे जाते हैं, वोह उधडे रिश्ते,वोह बिखरे लोग बड़े याद आते हैं, देख उन्हें आँखें नम अंगार बरसाती है, क्यूँ यह सर्दी ह...

शरद का इंतज़ार

गए हफ़्ते बारिश की बूँदों को अलविदा कहा!! वक़्त ज़रा तनहाइयों में गुज़रा सूनि आँखों में शरद का रास्ता देख रहा था... कल रात दूधिया चाँदनी और बादामी रात में यादों के मीठे चावल पकाकर   बालकनी में रखे भी थे  पर.. सुबह की चीख़ती रोशनियों ने जब ज़ोर से दस्तक दी.. तो शरद की झूठी खीर को चखना भूल गया... पर  क्या हुआ शाम तो फिर भी आएगी,  दिन भर चाँद और शरद दोनो का बालकनी में इंतज़ार रहेगा... 

Happy 3rd wedding anniversary

It has been an occasion of 3rd anniversary of our marriage. Though i am in SanDiego on an official trip, but i could not resist to miss my family back in India. Preeti, my loving wife has changed me somewhat since marriage. I dedicate this poem to her dedication to our relationship, her devotion to family and raising my son Agasyta :) Love you biwi .. मस्तानो के झुण्ड में हम भी मस्ताने हो के थे चले  जवानी के जोश में दुनिया से बेगाने हो के थे चले  आँधियों से झूझते, धोरों में मज़ार होने को थे चले  फिर न जाने कहाँ से लाल ओढनी में सजे तुम आये चले तुम चले आये, तो तपिश से पहली फ़ुहार हम बन चले  तुम आये तो उजाड़ से हम बाजार भी बन चले तुम आये तो बेजार से सदाबहार बन चले ऐे मेरे हमदम यूँ ही साथ देना अब बस , हम अब तो तेरी मन्नतो के ख़रीददार भी है बन चले !! Happy anniversary  Preeti Rajawat